फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सेज संघ ने मनाया फ्लोरेंस नाइटिंगल का जन्म दिवस

Tue, 12 May 2015 08:10 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग सेवा की जन्मदाता फ्लोरेंस नाइटिंगल का जन्म दिवस जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया और पीड़ितों की सेवा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

यहां कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अस्पताल के डॉक्टर आरके वर्मा ने फ्लोरेंस नाइटिंगल के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर किया। इसके  बाद नर्सेज संघ के अध्यक्ष आरके पांडे ने विचार गोष्ठी में कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगल का जन्म 12 मई को इंग्लैंड के एक संपन्न परिवार में हुआ था। उच्च शिक्षा प्राप्त कर वे समाजसेवा से जुड़ गईं। उन्होंने हजारों घायल और मरते हुए सैनिकों की सहायता की। इन्होंने इंग्लैंड में ही नहीं पूरे विश्व में नर्सिंग के विद्यालय खुलवाए। 1908 में उन्होंने ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया की स्थापना की। इस मौके पर स्टाफ नर्स रजनी मसीह और मैटर्न एलिन जार्ज ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ.आरके वर्मा, डॉ.अमित सिंह, फार्मेसिस्ट डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. वीके वर्मा, महंत सिंह और रामराज सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
बिजुआ। स्थानीय सीएचसी में फ्लोरेंस नाइटेंगल की याद में नर्सेस-डे मनाया गया। यहां सीएचसी में तैनात स्टॉफ नर्सों ने मरीजों को फल वितरित किए।
मंगलवार को यहां सीएचसी में तैनात नर्स दीपा, रीतू, अमरजीत, नीलम पाधा, अंजलि, मोनिका, शिप्रा ने फ्लोरेंस नाइटेंगल की याद में एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस मौके पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए, शाम को पार्टी का आयोजन किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित पाठक व डॉ. प्रवीण निगम ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें