फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेल चलाने के मुद्दे पर अब महिलाएं भी धरने पर बैठीं

विज्ञापन
पलिया रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया में रेल चलाने के मुद्दे पर चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने भी इस रेल बचाओ पलिया क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति का समर्थन करते हुए धरने पर बैठकर विरोध जताया। साथ ही सरकार के खिलाफ हैरिटेज के नाम पर रेल को खत्म करने का आरोप भी लगाया। मामले में वक्ताओं ने भी अपने तरीके से अलग-अलग बातों को रखा और रेललाइन को चलाने की मांग रखी।
विज्ञापन


अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष आरती राय के नेतृत्व में कई महिलाएं क्रमिक धरना प्रदर्शन स्थल पर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां उन्होंने धरने पर बैठकर अपनी-अपनी राय रखी। जिलाध्यक्ष आरती राय ने कहा कि पलिया को हैरिटेज नहीं यात्रा के लिए रेल चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार हैरिटेज के नाम पर रेल को खत्म करना चाहती है और पलिया की जनता ऐसा नहीं होने देगी और लगातार इसकी लड़ाई लड़ेगी।
कहा कि पलिया क्षेत्र पहले से ही बाढ़ नदी कटान से प्रभावित है और जिला मुख्यालय से क्षेत्र की दूरी भी लगभग 130 किलोमीटर है, जनता पलिया को जिला बनाने की मांग कर रही थी, लेकिन आज पलिया की रेललाइन को ही बंद किया जा रहा है। पलिया को ब्राॅडगेज लाइन चाहिए और हैरिटेज के नाम पर केवल धोखा देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी मांग करते हैं कि शीघ्र छोटी लाइन को चालू करते हुए ब्राॅडगेज बनाना चाहिए। इस दौरान कल्याणी देवी, लल्लन गौड़, सुधा सिंह, नीलम वर्मा, मोहम्मद असलम, सुनीता देवी, बबली, लक्ष्मी देवी, सुभाष, असलम, कमलेश राय समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें