फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मतदाताओं की परेशानी बढ़ना तय

Sat, 12 Sep 2015 05:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित मतदान केंद्रों की फीडिंग के कार्य में लखीमपुर, गोला और पलिया क्षेत्र में तमाम गड़बड़ियां मिल रही हैं। इन क्षेत्रों में वार्डों से छेड़छाड़ करने और तय प्रारुप पर कार्य न करने से फीडिंग में दिक्कत आ रही है क्योंकि इस बार ग्रामीण क्षेत्र में दर्जनों मतदान केंद्रों को इधर से उधर किया गया है। इसका खामियाजा मतदाताओं को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिले में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के बाद इनकी संख्या बढ़कर 995 से 1167 हो गई है। इससे 172 ग्राम पंचायतें बढ़ गई हैं। नई ग्राम पंचायतों के सृजन के बाद निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित मानक के अनुसार नए मतदान केंद्र भी बनाए जाने हैं। पिछले दिनों इस संबंध में ग्राम पंचायत स्तर पर मतदान केंद्रों को लेकर नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करने की कवायद शुरू की। निर्वाचन कार्यालय में सभी तहसीलों से मतदान केंद्रों की संशोधित सूची आ गई है, लेकिन लखीमपुर, गोला और पलिया से आए संशोधन प्रस्ताव में वार्डों से छेड़छाड़ करने और निर्धारित प्रारुप पर कार्य न करने के कारण फीडिंग में अड़चनें आ रही हैं। एक अधिकारी का कहना है कि वार्डों से छेड़छाड़ करने का खामियाजा मतदाताओं को भुगतना पड़ सकता है। उन्हें निर्धारित मतदान केंद्र से दूर वोट डालने जाना पड़ सकता है। निर्वाचन कार्यालय गड़बड़ियां दूर करने में जुटा है।
परिसीमन ऑनलाइन करने की तैयारी
लखीमपुर खीरी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर होने चुनाव क्षेत्र का मैप ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है। इसके लिए नया साफ्टवेयर भी जारी किया गया है। आयोग ने संभावना जताई है कि 16 सितंबर तक आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने की प्रबल संभावना है। इससे पूर्व ही परिसीमन मैप ऑनलाइन करने पर जोर दिया है। आयोग ने कहा कि शासन ने जिला पंचायत सदस्य पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रमुख पद पर अनंतिम आरक्षण लागू कर दिया है। सोलह सितंबर को अंतिम आरक्षण सूची जारी होने की संभावना है इसलिए निर्वाचन क्षेत्रों के सापेक्ष मैपिंग का कार्य प्राथमिकता पर पूरा किया जाए ताकि शासन द्वारा अधिसूचना जारी करने से पहले ही परिसीमन को ऑनलाइन कर दिया जाए। इसमें नवसृजित ग्राम पंचायतों को भी समायोजित किया जाना है। आयोग के निर्देश के बाद प्रशासन ने निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन मैप की फीडिंग तेज कर दी है। एडीएम एसपी सिंह ने इस बाबत बताया कि परिसीमन मैप ऑनलाइन करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें