फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के बदले रोस्टर ने रुलाया

Fri, 11 Sep 2015 07:54 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिजली सप्लाई के लिए बदले गए रोस्टर और उसके बाद हुई दो घंटे की इमरजेंसी कटौती की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को भीषण गर्मी में छह घंटे तक बिजली नहीं मिली। बदले गए रोस्टर में रात आठ बजे से लेकर 11 बजे प्रतिदिन बिजली कटौती की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जिस समय शहर में कटौती होगी उस वक्त गांवों को बिजली दी जाएगी। सिस्टम कंट्रोल से जारी नए रोस्टर के मुताबिक शहरी क्षेत्र में पहले की तरह तीन चरणों में ही बिजली कटौती की जाएगी लेकिन इसमें सुबह के वक्त पांच बजे के बजाए सात बजे कटौती का रोस्टर लागू किया जाएगा। वहीं दोपहर में तीन बजे के बजाए एक घंटे बाद यानि चार बजे तक और रात में आठ बजे से 11 बजे तक बिजली कटौती होगी। गुरुवार की रात नया रोस्टर लागू होते ही शहर की बिजली सप्लाई पटरी से उतर गई। सिस्टम कंट्रोल ने रात में 11 बजे से लेकर एक बजे तक इमरजेंसी रोस्टर लागू कर दिया। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग गुरुवार को आधी रात तक जागकर बिजली का इंतजार रहे। अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि अब लोगों को इसी शेड्यूल से बिजली सप्लाई मिलेगी। इस बाबत 132 केवीए छाउछ उपकेंद्र को सिस्टम कंट्रोल से नए दिशा-निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन

डेढ़ हजार गांवों में तीन दिन से बिजली गुल
लखीमपुर खीरी। ढखेरवा उपकेंद्र का तीन एमवीए ट्रांसफार्मर पिछले चार दिन से फुंका है, जिससे उपकेंद्र से जुड़े करीब डेढ़ हजार गांवों की बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। ट्रांसफार्मर के फुंकने के बावजूद अब तक बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया है।
ढखेरवा के उपकेंद्र से दो फीडर निकले हुए हैं। एक फीडर पर सात सौ से अधिक गांव/मजरे जुड़े हुए हैं। बिजली अधिकारियों के मुताबिक ट्रांसफार्मर पर उसकी क्षमता से डेढ़ गुना ज्यादा बिजली लोड है। कई बार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने को लेकर लोगों ने बिजली अधिकारियों से मांग की, लेकिन तमाम योजनाओं के संचालन के बावजूद ढखेरवा की बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके कारण उपकेंद्र की हालत दिनोंदिन दयनीय होती चली गई। जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर दग गया। बिजली विभाग अभी ढखेरवा उपकेंद्र में नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा सका है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीन दिन से निबौरिया गांव में अंधेरा
तिकुनियां। ग्राम निबौरिया में बीते तीन दिनों से बिजली न होने से लोग अंधेरे में रहे। ग्रामीणों द्वारा जेई को सूचना देने के बाद चौथे दिन बिजली ठीक हो सकी तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लोगों ने रोस्टर से बिजली आपूर्ति दिए जाने एवं लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
ग्राम निवासी दीपक कुमार रस्तोगी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार ने किसानों को 14 घंटे बिजली देने की घोषणा की है, लेकिन गांव में केवल दो तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या अलग से बनी हुई है। ग्राम निवासी भाजपा नेता मुन्नालाल मिश्रा राधेश्याम रस्तोगी, शिवकुमार वर्मा, श्रवण कुमार वर्मा, कमलेश यादव ने बिजली अधिकारियों से नियमित रोस्टर के मुताबिक दिन और रात में बिजली देने की मांग की है।
कोतवाल को आंदोलन के लिए ज्ञापन दिया
तिकुनियां। कस्बे में बिजली की समस्या को लेकर उपभोक्ताओं ने हिंदू युवा वाहिनी के पैड पर कोतवाल को ज्ञापन देकर 12 सितंबर से महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर सुबह आठ बजे से विशाल आंदोलन शुरू किए जाने के बाबत ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देने वालों में हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय गर्ग टीटू, मोहित छाबड़ा, कुलदीप शर्मा, प्रवीन अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, हनी गुप्ता, अंकित राजपूत, निहाल वर्मा, नितिन गुप्ता, सौरभ सिंघल, अनुज गुप्ता, मोनू गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें