फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची का अब दो सितंबर को होगा प्रकाशन

Sat, 08 Aug 2015 05:16 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इस समय मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसी क्र म में 31 अगस्त को संशोधित मतदाता सूची की प्रकाशन तिथि बढ़ाकर अब दो सितंबर कर दी गई है। इसी बीच 11 से 17 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

आगामी अक्तूबर माह में संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य अंतिम चरण में है। जिले में लगभग सभी बीएलओ संबंधित ग्राम पंचायत की मतदाता पुनरीक्षत सूची ब्लाकों पर जमा कर रहे हैं। एडीएम एसपी सिंह के मुताबिक 11 से 17 तक आपत्ति एवं दावे का निस्तारण किया जाएगा। जिसके बाद पंचास्थानि कार्यालय द्वारा सूची फाइनल कर छपने के लिए लखनऊ भेज दी जाएंगीं और दो सितंबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
आरक्षण को लेकर ऊहापोह की स्थिति
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर अब तक आरक्षण प्रक्रिया पूरी न होने से संभावित प्रत्याशियों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। वहीं सूत्र बताते हैं कि जो नई ग्राम पंचायतें गठित हुई हैं और जिन ग्राम पंचायतों में यह पूर्व में जुड़ी हुई थी, दोनों का आरक्षण नए सिरे से किया जाएगा। हालांकि इस बाबत डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने बताया कि अभी शासनादेश जारी नहीं किया गया है। इसलिए अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं है। फिर भी संभावित प्रत्याशी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं और आरक्षण को लेकर बेचैन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें