फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आंधी ने उखाड़े पेड़, बिजली के खंभे टूटे

Wed, 29 Apr 2015 12:01 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप के झटके झेल रहे जिले को मौसम ने एक और करारा झटका दिया है। मंगलवार की अलसुबह तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश से कई पेड़ जड़ से उखड़ गए तो कुछ की डालें टूट गई। बिजली के पोल गिरने और तार टूटने से बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। सड़कों पर पेड़ गिरने से कई स्थानों पर यातायात बाधित हो गया है। आंधी से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छप्पर और टीन शेड उड़कर दूर जा गिरे। लखीमपुर में 25.0 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।  
विज्ञापन

उधर खेत और खलिहानों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग कर खराब हो गई। खेतों के बाद इस बारिश की मार खलिहानों और घरों तक पड़ी है। घरों में अभी तक लोग उपज को संभालकर रख भी नहीं पाए थे कि बारिश से भीग कर गेहूं खराब हो गया। बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर जलभराव हो गया है। जिला सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय, कलक्ट्रेट परिसर, जिला अस्पताल, सदर स्कूल समेत कई सार्वजनिक स्थलों के अलावा गलियों में भी जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।इस बारिश से तापमपान में भी भारी गिरावट आई है। हालांकि बारिश के बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई।
मैलानी। तड़के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। लगभग सवा चार बजे पहले हल्की बूंदाबांदी हुई, उसके बाद तेज आंधी आ गई। आंधी के साथ ही बारिश हुई। सुबह होते-होते मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन

धौरहरा। क्षेत्र में सुबह पांच बजे आई तेज आंधी और बारिश ने सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इसके चलते पूरे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। गेहूं की बची खुची फसल आठ साठा उड़द का काफी नुकसान हुुआ है।
बांकेगंज। ब्लाक की ग्राम पंचायत हजरतपुर के मजरा बलारपुर निवासी किसान रामदक्ष के घर की कच्ची दीवार मंगलवार सुबह चार बजे आई तेज आंधी और पानी के बीच भराकर गिर गई। उस समय घर के सभी सदस्य जाग रहे थे। उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई।  
उड़े छप्पर और टीन शेड
बारिश के पहले आई तेज आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों में कई घरों के छप्पर और शहरी क्षेत्र में टीन शेड उड़कर दूर जा गिरे। छप्परों और टीन शेड के नीचे रखा अनाज और दूसरा सामान भीग कर खराब हो गया। इससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित
कलक्ट्रेट के निकट लगे पेड़ की एक बड़ी डाल टूट कर सड़क पर जा गिरी। इससे घंटों आवागमन बाधित रहा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई जगह पेड़ और पेड़ों की डालें गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। लोकनिर्माण विभाग और वन विभाग ने इन पेड़ों को कटवा कर रास्ता साफ कराया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें