नेपाल और भारत के विभिन्न राज्यों में आए भूकंप त्रासदी में मारे गए हजारों लोगों की याद में युवाओं ने कस्बे के ताबिल अली चौराहा से गांधी पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसएसआई राम सिंह पवार मौजूद रहे। युवाओं ने अंत में गांधी प्रतिमा के समक्ष एक शोकसभा भी आयोजित की तभी सभी ने अपने हाथों को उठाते हुए ईश्वर से इस भयानक त्रासदी को रोकने की प्रार्थना की। इस मौके पर शचींद्र दीक्षित, रामू भदौरिया, सत्यदेव बाजपेई, रूपेश गुप्ता, जावेद अंसारी, सोनू सिंह, सुधीर कुमार, दाताराम, मुनील, सचिन गुप्ता, अनुज पांडेय आदि मौजूद रहे।