अब सिपाहियों की कमी से नहीं जूझेंगे थाने
एसपी ने सभी थानों पर भेजे 138 रिक्रूट
रिक्रूट थानों पर लेंगे व्यवहारिक प्रशिक्षण
जिले के थानों पर अब फोर्स की कमी नहीं रहेगी। एसपी ने थानों पर कुल 138 रिक्रूटों को भेजा है। यह रिक्रूट थानों पर रहकर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
जिले में सात कोतवाली, महिला थाना समेत 16 थाने हैं। थानों में नियत पदों के मुताबिक सिपाहियों के न होने से क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर पुलिस वालों को काफी दिक्कत होती थीं। एसपी अखिलेश चौरसिया ने पुलिस लाइंस से सदर कोतवाली में 15, खीरी, फरधान, फूलबेहड़, ईसानगर, भीरा, मैलानी, हैदराबाद, मैगलगंज को पांच-पांच, धौरहरा, गोला, पलिया, निघासन, मोहम्मदी, पसगवां को आठ-आठ, संपूर्णानगर, सिंगाही, मितौली को तीन-तीन, चंदनचौकी, गौरीफंटा, तिकुनियां, नीमगांव को चार-चार रिक्रूट भेजे हैं। इसके अलावा महिला थाने में एक महिला रिक्रूट, कोतवाली सदर, पसगवां में दो-दो, धौरहरा, गोला, भीरा, पलिया और मैगलगंज में एक-एक महिला रिक्रूट को भेजा है। एसपी अखिलेश चौरसिया ने रिक्रूटों को बेहतर ढंग से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिलाने की हिदायत सभी थानेदारों को दी।
एसपी अखिलेश चौरसिया के अनुसार 138 रिक्रूटों को व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए सभी थानों पर आवश्यकता के मुताबिक भेजा गया है। यह रिक्रूट पुलिसिंग के साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे।