फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब समाज को अपनी राजनीतिक ताकत पहचाननी होगी

Sat, 08 Aug 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मंच पर विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक व पूर्व मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शनिवार को गढ़ी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को संवैधानिक एससी आरक्षण देना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निषाद समाज लंबे समय से अधिकार, सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के लिए संघर्ष कर रहा है। अब समाज को अपनी राजनीतिक ताकत पहचानकर भविष्य का फैसला स्वयं करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर आरक्षण नहीं मिलने पर भाजपा को वोट न देने का सामूहिक संकल्प लिया। सहनी ने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीआईपी संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें