फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खलिहान की जमीन पर रातोंरात बांस-तिरपाल का घेरा

Sat, 08 Aug 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खलिहान की भूमि पर तिरपाल डालकर किया गया कब्जा। संवाद
विज्ञापन
निघासन। मूड़ाबुजुर्ग ग्राम पंचायत में खलिहान के नाम दर्ज भूमि पर बांस और तिरपाल डालकर कब्जा करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने कब्जा करने वालों को जमीन खाली करने की हिदायत दी। शिकायतकर्ता ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर जांच कर कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गुलरीपुरवा निवासी सुशील कुमार ने एसडीएम निघासन को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मूड़ाबुजुर्ग गांव में गाटा संख्या 801 राजस्व अभिलेखों में खलिहान के नाम दर्ज है। आरोप है कि बीती रात दो लोगों ने जमीन पर बांस गाड़कर तिरपाल डाल दिया और चारपाई व घर-गृहस्थी का सामान रख लिया।
सुशील कुमार के अनुसार, क्षेत्रीय लेखपाल और झंडी चौकी पुलिस को सूचना दी गई। रात में 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को कब्जा हटाने की हिदायत दी। उन्होंने एसडीएम से राजस्व अभिलेखों की जांच, खलिहान की भूमि से कब्जा हटाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम निघासन यदुवीर सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी। भूमि राजस्व अभिलेखों में खलिहान के नाम दर्ज होने और अवैध कब्जा पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई कर कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें