फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब जागा वन विभाग, घटनास्थल के पास लगाया पिंजरा

Tue, 05 May 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। गांव रामनगर कलां में सोमवार को तेंदुए के हमले में 14 वर्षीय संदीप की मौत के बाद वन विभाग हरकत में आया है। वन विभाग ने मंगलवार सुबह घटनास्थल के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को संदीप कुमार कश्यप पुत्र शेषपाल कश्यप नदी किनारे मवेशियों के लिए चारा लेने गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बिजुआ सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में कई दिनों से तेंदुआ देखा जा रहा था और इसकी सूचना कई बार वन विभाग को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किशोर की मौत के बाद ग्रामीणों और पूर्व विधायक विनय तिवारी ने तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की थी। मंगलवार सुबह गोला वनरेंज की टीम ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर नदी के पास झाड़ियों में पिंजरा लगाया। वनकर्मियों की एक टीम मौके पर लगातार निगरानी कर रही है।
गोला वनरेंज क्षेत्राधिकारी संजीव तिवारी ने बताया कि तीन रेंज की सीमा होने के कारण कुछ दिक्कतें थीं। उन्होंने कहा कि अब एक टीम गठित कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें