फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मशीन से होगी नदी और तालाबों की सफाई

विज्ञापन
जलकुंभी हटाने वाली मशीन।
विज्ञापन
बीडीओ की बनवाई मशीन का आज डीएम करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन

पसगवां। तालाबों में जलकुंभी और खरपतवार की सफाई अब मशीन से होगी। यह मशीन बीडीओ प्रदीप चौधरी ने बनवाई है, जिसका प्रारंभिक परीक्षण सफल रहा है। शुक्रवार को लखीमपुर के एक तालाब में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और सीडीओ अनिल कुमार सिंह इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

अमृत सरोवर अभियान में तालाबों की सफाई के मद्देनजर खंड विकास अधिकारी को इसकी जरूरत महसूस हुई तो राज्य और केंद्र सरकार से पुरस्कृत गोंडा के कारीगर राम संजीवन को ढूंढ लाए। राम संजीवन ने उनके उद्देश्य के मुताबिक मशीन बनाकर तैयार कर दी। एक तालाब में इसका परीक्षण भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है। विधिवत उद्घाटन जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में होगा। अनपढ़ इंजीनियर के नाम से पहचान बनाने वाले राम संजीवन ने पेयजल के क्षेत्र में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें