लखीमपुर खीरी। सरकारी राशन की दुकान पर अभी तक 25 मई तक राशन वितरण करने का आदेश था, लेकिन अब वितरण के पांच दिन घटा दिए गए है। अब 20 मई तक ही राशन बांटा जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक राशन नहीं लिया है, वह 20 से पहले राशन ले लें। साथ ही कहा कि जिन लोगों का अंगूठा नहीं लगता, वह अंतिम दिन यानी 20 को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन ले सकेंगे। संवाद