फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब डीडी कृषि कार्यालय के कमरों में घुसा बारिश का पानी

Wed, 02 Sep 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
उपकृ​षि निदेशक कार्यालय के सभी कमरों में पहुंचा पानी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बारिश के बाद मंगलवार रात उप कृषि निदेशक कार्यालय के कमरों में पानी घुस गया। करीब एक फुट तक जलभराव होने से कामकाज प्रभावित हो गया। डीडी कृषि ने सीडीओ से जल निकासी की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

छाउछ चौराहे के पास स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में मंगलवार को परिसर में पहले से जलभराव था। बारिश के बाद पानी कमरों तक पहुंच गया। डीडी कृषि के कमरे में भी करीब एक फुट पानी भर गया। गनीमत रही कि कोई दस्तावेज नहीं भीगे। परिसर स्थित मृदा परीक्षण केंद्र में भी पानी घुस गया। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों की दिक्कतें बढ़ गईं।
डीडी कृषि कार्यालय के पूर्व और पश्चिम में दो तालाब हैं। जल निकासी की व्यवस्था न होने से यह समस्या आ रही है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें