फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेल यात्री व्हाट्सएप पर कर सकेंगे शिकायत

Tue, 08 Nov 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
व्हाट्सएप
विज्ञापन
अब रेल यात्री व्हाट्सएप पर कर सकेंगे शिकायत
विज्ञापन

कंट्रोल रूम और अधिकारियों की निगरानी में रहेगा यह नंबर 
रेल यात्रियों के लिए जीआरपी ने व्हाट्सएप नम्बर 9454404444 जारी किया है। इस पर यात्री, यात्रा के दौरान कोई भी असुविधा होने पर जीआरपी से शिकायत कर सकेंगे तो घटना और भ्रष्टाचार संबंधी ऑडियो वीडियो क्लिप भी भेज सकेंगे। व्हाट्सएप नंबर की निगरानी कंट्रोल रूम और विभाग के आला अफसर करेंगे।
यात्रा के दौरान ट्रेनों में किसी भी प्रकार की घटना होने की स्थिति में अब यात्रियों को न तो अगले स्टेशन के आने का इंतजार करना पड़ेगा और न ही जीआरपी थाने के चक्कर लगाने की जरूरत होगी। अक्सर ट्रेनों में चेन स्नेचिंग, मोबाइल छीनने के साथ ही जीआरपी कर्मियों द्वारा की जाने वाली अवैध वसूली आदि के मामले सामने आते थे, लेकिन जब यात्री इसकी शिकायत लेकर थाने और चौकियों पर पहुंचते थे, तो जीआरपी कर्मी मुकदमे के पचड़े से बचने के लिए यात्रियों को चलता कर देते थे, लेकिन अब यात्री ट्रेनों एवं प्लेटफार्म पर होने वाली आपराधिक वारदातों एवं भ्रष्टाचार  की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9454404444 पर भेज कर विभाग के आलाधिकारियों  को सूचित कर सकेंगे। व्हाट्सएप नंबर पर आने वाले मैसेज और ऑडियो, वीडियो क्लिप की निगरानी कंट्रोल रूम एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा की जाएगी, जिससे मैसेज और क्लिप भेजने वाले यात्रियों को सुरक्षा दिलाने के साथ ही उनकी शिकायतों की सुनवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ जीआरपी विजय बहादुर वर्मा के अनुसार जीआरपी का व्हाट्सएप नंबर शुरू हुआ है। यात्री इस नंबर पर अपनी शिकायत के साथ ही किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार और घटना की सूचना लखनऊ मुख्यालय पर भेज सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें