मैलानी। रेल प्रशासन ने मैलानी-गोरखपुर और गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस का ऐशबाग से चारबाग (लखनऊ जंक्शन) के बीच आंशिक निरस्तीकरण दोबारा बढ़ा दिया है। अब मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 जनवरी तक और गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस 14 जनवरी तक ऐशबाग से चारबाग के बीच संचालित नहीं होगी।
रेलवे की ओर से पहले 20 दिसंंबर को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक चारबाग केे प्लेटफार्म नंबर दो पर ब्लॉक लिए जाने के कारण मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस का चारबाग से ऐशबाग के बीच संचालन 26 दिसंबर से नौ जनवरी और गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस का संंचालन 25 दिसंबर से आठ जनवरी तक ऐशबाग से चारबाग के बीच निरस्तीकरण की सूचना दी गई थी। दस जनवरी को रात नौ बजे जारी विज्ञप्ति के मुताबिक अब मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन दस से 15 जनवरी तक चारबाग से ऐशबाग और गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस का संचालन नौ से 14 जनवरी तक ऐशबाग से चारबाग केेे बीच निरस्त रहेगा। संवाद