फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बकाया होने पर काट दी सप्लाई, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण- संवाद
विज्ञापन
संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम महुरेना और नंदापुर में सप्ताह भर पहले काटी गई बिजली आपूर्ति से गांव में अंधेरा है। जंगल के किनारे बसे दोनों गांव के ग्रामीण सर्द रातों में अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

महुरेना निवासी महेंद्र पाल सिंह,गजराम सिंह, राजाराम, प्रेमपाल सिंह, लालू प्रसाद यादव, रामआसरे यादव आदि ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व बिजली निगम के अधिकारियों ने उनके गांव की सप्लाई काट दी थी। साथ ही स्ट्रीट लाइट की सप्लाई भी काट दी। जंगल निकट होने के कारण आए दिन बाघ व अन्य जंगली जानवर गांव के निकट आ जाते है। अंधरे में रात को घर से निकलने में भय लगता है।
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इधर, बिजली निगम के सहायक अभियंता रोहित ने बताया की बकाया होने के चलते गांव की सप्लाई काट गई है। करीब 15 लाख बकाया है, जिसमें मात्र एक उपभोक्ता ने बिल जमा किया है। बताया कि बकाया बिलों पर भारी छूट भी दी जा रही है, जिसका लाभ उठाना चाहिए। उपभोक्ता अपना बकाया जमा करें तो आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें