फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बांकेगंज में पांच और कौए मृत मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। कस्बा से सटे मोतीपुर गांव की एक बाग में पांच और कौओं के शव मिलने के बाद बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत फैल गई है। पशु चिकित्सकों की टीम ने पांचों पक्षियों के शवों को सील कर जिला मुख्यालय भेजा है। यहां बता दें कि एक हफ्ते के भीतर क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर सात कौए मृत पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बे से सटे मोतीपुर गांव में बुधवार की दोपहर ग्रामीणों ने कमलेश संख्वार के आम के बाग में अलग-अलग जगहों पर पांच कौए मृत देखे। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघवेंद्र यादव, फार्मासिस्ट संतराम राना ने मृत पड़े पांचों कौओं के शव कब्जे में ले लिए।
पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पांचों कौओं के शवों को सील कर जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। यहां बता दें कि एक सप्ताह पहले बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 के खैरताली गांव के पास दो और तेंदुआ पंचायत के मुस्तफाबाद में पांच कौए मृत पाए जा चुके हैं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को भी दो कौए मिले थे मृत
बांकेगंज निवासी ग्रामीण संजय और आम बाग के चौकीदार प्यारे लाल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बाग में दो कौए मृत पड़े थे, जिनके शव गांव के आवारा कुत्ते उठा ले गए थे।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने लिया हालात का जायजा
बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक सुधीर कुमार बुधवार को पशु चिकित्सालय पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद चौधीपुर गांव स्थित मुर्गी फार्म का जायजा लिया और मुर्गियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जहां उन्हें किसी मुर्गी में बर्ड फ्लू के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए। बावजूद इसके जेडी ने फार्म मालिक संजीव सिन्हा से लियर हाउस में साफ-सफाई रखने और मुर्गियों की नियमित सेहत जांच के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत डालपुर ग्रंट में स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बांकेगंज में मृत मिले पांच कौओं के शव की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता चलेगा कि उनकी मौत बर्ड फ्लू से हुई या किन्हीं अन्य कारणों से।
मृत कौए में नहीं मिले बर्ड फ्लू के लक्षण
मैलानी। भोपाल की लैब में भेजे गए मृत कौए की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कौए में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं।
पिछले बुधवार 13 जनवरी को खुटार रोड पर एक कौआ अचानक जमीन पर आकर गिर पड़ा था। उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई थी। मृत कौए के शव को संरक्षित कर जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया था। वहां मृत पक्षी की जांच न किए जाने के कारण सैंपल को हाई सिक्योरिटी लैब भोपाल भेजा गया था। वहां से आई रिपोर्ट में भेजे गए मृत कौए के सैंपल में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं।
मैलानी में मृत मिले कौए के शव की भोपाल से जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कौए में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। इसके अलावा मैलानी के पुराना बाजार में मंगलवार को मृत मिले जंगली पक्षी के पोस्टमार्टम में भी बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

- डॉ. जगदेव सिंह, पशु चिकित्साधिकारी, मैलानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें