फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बेला में हाथियों ने ढाया कहर, आठ एकड़ फसल तबाह

Fri, 01 Jan 2016 06:26 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाकलां में जंगली हाथियों ने लाही, गेहूं, गन्ने की करीब आठ एकड़ फसल तहस-नहस कर डाली। किसान गुरुवार सारी रात हाथियों को भगाते रहे। परेशान किसानों ने हाथियों से बचाने और फसलों के नुकसान का मुआवजा देने का मांग की है।
विज्ञापन

वृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे दुधवा नेशनल पार्क से निकलकर आए करीब दो दर्जन हाथियों के झुंड ने बेलाकलां गांव के खेतीहर इलाके में धावा बोलकर हसनैन उस्मानी, बराती, रोज अली, रहीस, मुस्ताक, विरेंद्र कुमार, लियाकत आदि किसानों की करीब आठ एकड़ लाही, गन्ना और गेहूं की फसल तहस-नहस कर डाली। हाथियों का झुंड गांव के काफी करीब भी आ गया लेकिन ग्रामीणों ने किसी तरह उनको भगाया। किसानों ने हाथियों से बचाने और फसलों के नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें