फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब आंगनबाड़ी केंद्रों का भी बनेगा खाद्य सुरक्षा का लाइसेंस

Fri, 13 Jun 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में 3500 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनका अब खाद्य सुरक्षा का लाइसेंस बनाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पहुंचकर इसकी शुरुआत कर दी है। बृहस्पतिवार तक करीब 20 लाइसेंस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों को हॉटकुक्ड और महिलाओं को पोषाहार दिया जाता है। शासन ने सभी केंद्रों के रजिस्ट्रेशन का निर्देश दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन एफएसएसएआई पोर्टल पर किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में कैंप लगाकर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जो पूरी तरह निशुल्क है।
पंजीकरण के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण और केंद्रों से बंटने वाली सामग्री के नमूने भी लिए जा सकेंगे। सरकारी राशन की दुकानों के लाइसेंस पहले से ही बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें