फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब किशनपुर अभयारण्य की सैर के लिए खोला नया रास्ता

Sun, 28 Dec 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
23 नंबर मार्ग पर बनी बुकिंग विंडो। स्त्रोत-वन विभाग। - फोटो : स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत संवाद
विज्ञापन
बांकेगंज। किशनपुर अभयारण्य में भ्रमण के लिए अब सैलानियों को दुधवा पार्क जाकर बुकिंग कराने की जरूरत नहीं होगी। जो सैलानी ऑनलाइन बुकिंग नहीं करा सकते हैं, वे नए साल से मैलानी-भीरा स्टेट हाईवे पर बनाए गए नए टूरिस्ट सर्किट के प्रवेश द्वार पर बनी बुकिंग विंडो से पर्ची कटाकर भ्रमण कर सकेंगे। यहीं से उन्हें जिप्सियां भी मिलेंगी।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मैलानी-भीरा स्टेट हाईवे से सटी 23 नंबर रोड को किशनपुर अभयारण्य के लिए नया रास्ता बनाया है, जो करीब-करीब बनकर तैयार हो गया है। नए साल या इससे पहले इस नए टूरिस्ट सर्किट पर भ्रमण शुरू हो सकता है। किशनपुर अभयारण्य में 23 नंबर मार्ग पर बनाए गए नए टूरिस्ट सर्किट को मिलाकर इनकी संख्या बढ़कर सात हो गई है।
टाइगर रिजर्व प्रशासन किशनपुर अभयारण्य में इससे पहले बने छह टूरिस्ट सर्किट के जरिये सैलानियों को जंगल भ्रमण कराया जाता था। इसमें शामिल कटैया गेट प्रवेश द्वार से बेलडंडा, फायर लाइन,17 नंबर मार्ग,चलतुआ, रिंग रोड और 1 नंबर मचान पर्यटन मार्ग पर जिप्सियों के जरिए भ्रमण कराया जाता था। अब नए साल से देश-विदेश से आने वाले सैलानी सात टूरिस्ट सर्किट से दुर्लभ वन्यजीवों का दीदार करेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
किशनपुर अभयारण्य के लिए अब यहां नया प्रवेश द्वार बनाया गया है। इस द्वार से भ्रमण के लिए जाने वाले सैलानियों को दुधवा से बुकिंग नहीं करनी पड़ेगी।
- डाॅ. एच राजामोहन, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व

23 नंबर मार्ग पर बनी बुकिंग विंडो। स्त्रोत-वन विभाग।- फोटो : स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें