फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भैंसों को जहर देने की अब एसपी से की शिकायत

Thu, 04 Sep 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं के विष्णुपुर निवासी ​महिला सुमित्रा। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। चार माह पहले दो भैंसों की मौत होने पर विष्णुपुर निवासी एक महिला ने ग्रामीण पर जहर देकर भैंसों को मारने का आरोप लगाया है। बीते चार माह से महिला न्याय के लिए भटक रही है। अब उसने एसपी के यहां शिकायत की है।
विज्ञापन


विष्णुपुर गांव निवासी सुमित्रा देवी पत्नी कृष्ण कुमार ने एसपी को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि 17 जून को गांव के ही एक ग्रामीण ने सुबह नौ बजे उसके घर पर पलीं दो भैंसों के चारे में जहर मिला दिया था, जिसे खाकर दोनों भैंसों की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी घर से भाग गया।
आरोप है कि मझगईं थाने में नामजद तहरीर दी गई। काफी प्रयास के बाद केवल एनसीआर दर्ज की गई। तब से लेकर आज तक वह न्याय पाने के लिए भटक रही है। महिला ने कहा कि उसकी एक भैंस दूध देती थी और दूसरी गाभिन थी। दूध बेचकर ही उसके घर का चूल्हा जलता था। दोनों की मौत के बाद से आर्थिक तंगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें