फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लापरवाही पर दो सचिवों को नोटिस, वेतन रोका

Fri, 21 Nov 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पंचम राज्य वित्त आयोग की धनराशि की किस्तें जारी होने के बाद भी दो सचिवों ने उससे कोई काम नहीं कराया। जबकि विभाग ने धनराशि को कार्यों में खर्च करने के लिए कई बार निर्देश दिए। डीपीआरओ ने दोनों का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर राज्य सरकार से प्राप्त पंचम राज्य वित्त आयोग की धनराशि के व्यय/उपभोग की समीक्षा की गई। पलिया के परसपुर ग्राम पंचायत के खाते में नौ किस्तों 6,27,219 और बेहजम के मूड़ाबुर्जुग के खाते में 6,35,121 की धनराशि अवशेष है, इसका अभी तक उपभोग नहीं किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि व्यय के लिए संबंधितों को बार-बार लिखित, मौखिक कहा गया। इससे मुख्यमंत्री डैश बोर्ड पर जनपद की प्रगति पर प्रभाव पड़ा और जनपद की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे में परसपुर के योगेश कुमार व मूड़ाबुर्जुग के अमीर चंद्र राना को नोटिस जारी कर नवंबर का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका गया है। एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें