फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छलकपट से रावण ने सीता का कर लिया हरण

Fri, 21 Nov 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
पसगवां। जंग बहादुरगंज में चल रही रामलीला में कलाकारों ने सीता हरण का मंचन किया। मंचन में दिखाया गया कि सीता, राम और लक्ष्मण वन में बैठे हुए थे, तभी राक्षस मारीच रावण के आदेश से स्वर्ण मृग का वेष धारण कर सामने आ गया। माता सीता स्वर्ण मृग को देखकर उसकी ओर आकर्षित हो गईं और राम से स्वर्ण मृग का आखेट करने के लिए आग्रह करने लगीं। लक्ष्मण को सीता की सुरक्षा की जिम्मेदारी देकर सीता माता के आग्रह पर राम स्वर्ण मृग का आखेट करने के लिए चल दिए। मृग का पीछा करते हुए राम काफी दूर निकल गए। राम ने जब स्वर्ण मृग का वध किया तब उसने राम की आवाज में हां लक्ष्मण, हां सीता की की हृदय विदारक आवाज निकाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें