फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में कमियां मिलने पर पांच सचिवों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों को ओडीएफ करने की मुहिम को ग्राम पंचायत के सचिव और प्रधान पलीता लगा रहे हैं। डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने वाले पांच सचिवों के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि ईसानगर ब्लॉॅक की ग्राम पंचायत जेठरा, मटरिया, पकरिया, संडौरा खुर्द, ऐरा और नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़ागांव का निरीक्षण किया गया, जिनमें शौचालय निर्माण में काफी कमियां मिली हैं। शौचालय के लिए निर्धारित मानक के अनुसार निर्माण नहीं कराया गया है। कई में दो के बजाय एक टैंक बनाया गया है, तो आरसीसी के बजाय ईंट की छत बनाई गई है। कहीं-कहीं पीली ईंट का प्रयोग किया गया है, जो मानक के विपरीत है। इसलिए ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र यादव, ललकार सिंह यादव, कुलदीप वर्मा, राहुल कटियार और ग्राम विकास अधिकारी ब्रह्मानंद श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें