फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिक कोड के बगैर नहीं चल पाएंगे किसानों के सट्टे

Fri, 05 Jun 2015 06:57 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
अब यूनिक कोड के बिना किसानों के सट्टे सहकारी गन्ना विकास समिति में संचालित नहीं हो पाएंगे। यूनिक कोड पाने के लिए किसानों को समिति के केंद्रीय सदस्यता रजिस्टर में सदस्यता दर्ज करानी होगी। समिति ने  किसानों को जागरूक करने, उनके नाम रजिस्टर में दर्ज कराने का जिम्मा पर्यवेक्षकों को सौंपा है।
विज्ञापन

पर्यवेक्षकों को जारी पत्र में सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव वीपी श्रीवास्तव ने कहा है कि गन्ना आयुक्त के निर्देश के मुताबिक वैधानिक सदस्यों को यूनिक कोड आवंटित किए गए हैं लेकिन इसके बाद भी तमाम किसानों के नाम यूनिक कोड दर्ज नहीं हो पाया है। ऐसा उनके समिति की केंद्रीय सदस्यता रजिस्टर में सदस्यता अंकित न होने के कारण हुआ है। उन्होंने पत्र में कहा कि पेराई सत्र 2015-16 में उन्हीं किसानों के सट्टे संचालित होंगे जिनके नाम समिति के केंद्रीय रजिस्टर मे दर्ज हो गए हों और उन्हें इसके बाद यूनिक कोड मिल गया हो। चीनी मिल से मिली सूची के मुताबिक तमाम किसान ऐसे हैं जो गन्ना आपूर्ति तो कर रहे हैं लेकिन उनके नाम समिति के केंद्रीय रजिस्टर में दर्ज न होने के कारण यूनिक कोड जारी नहीं हो सका है। कहा गया है कि गन्ना पर्यवेक्षक किसानों को यह जानकारी दें और किसान एक सप्ताह के भीतर पर्यवेक्षकों को अभिलेख दें ताकि पेराई सत्र 2015-16 के लिए इन किसानों को यूनिक कोड आवंटित हो सके और उनके सट्टे संचालित हों।
देने होंगे यह अभिलेख
नवीनतम उद्धरण खतौनी, तीन फोटो, एक पहचान संबंधी प्रमाणपत्र, बैंक पास बुक की छायाप्रति
नवीन सट्टों का भी कार्य शुरू
सचिव श्रीवास्तव के मुताबिक पेराई सत्र 2015-16 में नवीन सटटों के लिए भी कार्य शुरू कर दिया गया है। जो किसान समिति के सदस्य नहीं हैं वे सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें