फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर बिजली सप्लाई का भरोसा नहीं

Tue, 10 Nov 2015 06:28 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के मौके पर जिले के लोगों को 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलने की कम ही उम्मीद है। बिजली को लेकर अभी विभागीय अधिकारी भी असंमजस की स्थिति में हैं। लखनऊ स्थित सिस्टम कंट्रोल से इस संबंध में मंगलवार की शाम तक कोई रोस्टर घोषित नहीं जारी हुआ। ऐसे में अधिकारी भी बिजली सप्लाई पर भरोसा नहीं जता रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व से जारी रोस्टर के मुताबिक शहरी क्षेत्र में 15 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 10 घंटे बिजली सप्लाई का रोस्टर निर्धारित है। शहरी क्षेत्र को छोड़ दें तो इनदिनों गांवों में लोगों को रोस्टर से भी कम बिजली मिल रही है। एक अधिकारी का कहना है कि दिवाली पर शहरी क्षेत्र को 24 घंटे बिजली मिलने की उम्मीद है, लेकिन गांवों के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। इस बाबत अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि अभी लखनऊ स्थित सिस्टम कंट्रोल से दिवाली पर बिजली सप्लाई को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है। न ही इस संबंध में कंट्रोल से कोई अलग से रोस्टर जारी किया गया है। ऐसे में बिजली सप्लाई को स्थिति साफ नहीं है। ईई ने बिजली सप्लाई को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता भी की लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। हालांकि ईई ने कहा कि शहरी क्षेत्र में लोगों को 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में रात के समय बिजली देने पर पूरा जोर रहेगा। ताकि लोगों को त्योहार पर दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें