फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न सफाई कर्मी, न स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त

Tue, 12 Jan 2016 05:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन समग्र गांवों के विकास के लिए प्रदेश सरकार एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। वहां विकास योजनाओं का बुरा हाल है। ईसानगर की ग्राम पंचायत बेती सहदेव में न तो सफाई कर्मचारी तैनात हैं और न ही यहां स्वास्थ्य सेवाएं ही ठीक हैं। यहां किसानों के  खेतों में लगाई गईं नि:शुल्क बोरिंग योजना के तहत लगाए गए पाइप फटने लगे हैं। किसानों का आरोप है कि पाइप घटिया क्वालिटी के हैं, इसलिए फट रहे हैं। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए यहां वर्ष 2008 में बना उप स्वास्थ्य केंद्र अभी तक स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ है। गांव के 154 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन की एक भी किस्त नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

बेती सहदेव के प्राइमरी स्कूल में चौपाल कार्यक्रम के दौरान परियोजना निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और विकास योजनाओं का हाल देखा। पीडी ने बताया कि योजना के लाभार्थी मो. अनीस और अकबर अली की शिकायत के बाद बोरिंग के फटने की जांच कराने के लिए लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को निर्देश दिया गया है। समग्र गांव होने के बावजूद वहां एक भी सफाई कर्मी तैनात नहीं है, जिसके कारण पूरे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गांव में पिछले एक हफ्ते से बिजली भी नहीं आई है। समाजवादी पेंशन के लिए 154 लाभार्थियों का चयन किया गया है, लेकिन उन्हें एक भी किस्त नहीं मिली है। निरीक्षक के दौरान बेती पूरब गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि अब तक एमडीएम का कंवर्जन कास्ट नहीं आई है। इस संबंध में पीडी ने बीएसए ओपी राय को पत्र लिखकर निर्देश दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें