फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साहित होकर कोरोना पर कर रहे वार, लगवा रहे वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन दिन से जिले के नौ ब्लॉकों में चल रहा है टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

टीका लगवाने से अब तक बचते आ रहे ग्रामीण अभियान में ले रहे हैं बढ़ चढ़कर हिस्सा
लखीमपुर खीरी। कोरोना को हराने के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान गांवों में भी अब परवान चढ़ने लगा है। उत्साहित होकर ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि पिछले तीन दिन में 44714 लोगों ने टीकाकरण कराया। महकमे के लोगों का कहना है कि अब तक ग्रामीण टीकाकरण कराने से बच रहे थे, लेकिन अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
ग्रामीण अंचल में टीकाकरण प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने 21 जून से कलस्टर अभियान की शुरूआत की हुई है। इसके लिए पहले चरण में जिले के नौ ब्लॉकों को चिह्नित कर वैक्सीनेशन काम शुरू हुआ। अभियान के दौरान लोगों का मौके पर ही पंजीकरण कर टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य महकमे की यह प्रक्रिया ग्रामीणों को भी खूब रास आ रही है। इसलिए वह बढ़ चढ़ कर उत्साह के साथ कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन लगवा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बता से लगाया जा सकता कि कलस्टर एप्रोच एवं सामान्य टीकाकरण के तहत 21 से 23 जून तक 46800 लोगों का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य निर्धारित था। इस दौरान 44714 लोगों ने टीका लगवाया। महकमे के लोग बताते हैं कि यह सब जिला प्रशासन के सहयोग से संभव हुआ है। इस तरह जल्द ही लक्ष्य पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलस्टर एप्रोच के तहत हर ब्लॉक का निर्धारित रोजाना लक्ष्य- 1000

कलस्टर अभियान के तहत नौ ब्लॉकों का रोजाना लक्ष्य- 9000
तीन दिन में टीका लगा- 26490
सामान्य टीकाकरण के लिए 15 ब्लॉक का रोजाना लक्ष्य-6600
तीन दिन में वैक्सीन लगी- 18224

जिले में टीकाकरण अभियान बेहद सफल साबित हो रहा है। ग्रामीण अंचल में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। तीन दिन में 44714 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। जल्द ही टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होगा।- डॉ. बलबीर सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें