फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी, प्रधान और पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का मामला
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होते वक्त प्रधान ले रही थीं वर्चुअल शपथ
मैलानी। पुलिस ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने के मामले में युवती की तहरीर पर प्रेमी, नवनिर्वाचित प्रधान और प्रधानपति सहित तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होते वक्त प्रधान शपथ ले रही थीं।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र की चौकी कुकरा के एक गांव निवासी युवती ने सोमवार को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि शादी तय होने के बावजूद एक युवक ने युवती को शोषण कर अपने छोटे भाई, उसकी प्रधान पत्नी के सहयोग से 19 मई को शाहजहांपुर जिले में दूूसरी जगह शादी कर ली। जानकारी होने पर युवती और उसके परिवार वाले जब युवक के घर गए और दूसरी जगह शादी करने का विरोध किया, तो उन लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी प्रेमी-रविन्दर कुमार पुत्र छेदी लाल, छोटा भाई प्रधान पति कुलदीप कुमार, प्रधान अनीता देवी पत्नी कुलदीप कुमार निवासीगण ग्राम जटपुरा थाना मैलानी के खिलाफ कई धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें