फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लापता विक्रम का नहीं लगा सुराग, परिवार ने नहीं मनाई दीपावली

Mon, 09 Nov 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लापता विक्रम की पत्नी व उसके बच्चे। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
बिजुआ। जिस घर में दीपावली पर खुशियों के दीप जलने चाहिए थे, वहां इस बार अंधेरा छाया रहा। चार मासूम बेटियां अपने पिता की राह देखती रहीं, लेकिन 25 अक्तूबर से लापता मटहिया गांव निवासी विक्रम का कोई सुराग नहीं लगा। पत्नी अनीता और बुजुर्ग पिता रघुवर दास ने बेटे की तलाश में इस बार दीपावली नहीं मनाई।
विज्ञापन

रघुवर दास ने बताया कि विक्रम खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में किसी ने सूचना दी कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और उसे पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किए जाने की जानकारी मिली। इस पर परिजन उसकी तलाश में निकले। पलिया और लखीमपुर के अस्पतालों के साथ पुलिस के भी कई चक्कर लगाए, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

सीओ गोला जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज है। विक्रम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें