महेवागंज। शारदा नदी पार कर खेत देखने जाते समय डूबे किसान राकेश (48) का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने स्टीमर से नदी में काफी दूर तक तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शारदानगर के मूलचन्द्रपुरवा निवासी राकेश शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे साथी किसान अमरपाल (45) के साथ तैरकर नदी पार कर खेत देखने जा रहे थे। बीच नदी में पानी अधिक होने से दोनों डूबने लगे। अमरपाल किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि राकेश लापता हो गए। अमरपाल के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंची शारदानगर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि किसान की तलाश में टीम जुटी है।