फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नहीं, दो प्रत्याशी ढूंढ लाई भाजपा

Mon, 15 Feb 2016 06:56 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी पद के लिए भाजपा प्रत्याशी नरेश चंद्र वर्मा के मैदान छोड़ देने के बाद पार्टी ने अंतिम दिन दो प्रत्याशियों को तलाश लिया और नामांकन भी करा दिया। इस तरह सोमवार को चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए, जिसके बाद चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की संख्या पांच हो गई है। अब सबकी नजरें मंगलवार को होने वाली जांच प्रक्रिया पर टिक गई है। जांच प्रक्रिया पूरी होने और 18 फरवरी को नाम वापसी की तिथि बीतने के बाद इस पद पर तीन मार्च को होने वाले मतदान को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

एमएलसी पद के लिए नामांकन का आखिरी दिन बेहद गहमागहमी भरा रहा। घोषित प्रत्याशी के सरेंडर करने के बाद राजनीतिक गलियारे में भाजपा के अगले प्रत्याशी को लेकर चर्चा चरम पर थी। इसी बीच भाजपा के प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी, अरविंद गिरि, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह, विजय शुक्ला रिंकू और इंद्रजीत यादव समेत तमाम नेता पार्टी कार्यालय पर इकठ्ठा हो गए। सीतापुर रोड स्थित मोहल्ला जानकीपुरम निवासी संतोष वर्मा के साथ जिलाध्यक्ष और भाजपा नेताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कराया। उसके बाद दोपहर करीब पौने दो बजे खीरी रोड स्थित मोहल्ला निवासी इतेंद्र कुमार वर्मा के साथ पुन: भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता नामांकन पत्र दाखिल कराने पहुंचे। जहां कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखाई दिए। इसके अलावा सपा प्रत्याशी शशांक यादव ने सोमवार को तीसरा सेट दाखिल किया। इन प्रत्याशियों के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष और गोला के पश्चिमी दीक्षिताना निवासी मकरंद सिंह, मोहम्मदी के गोकन निवासी नरसिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को की जाएगी, जबकि नाम वापसी के लिए 18 फरवरी की तिथि तय की गई है। नाम वापसी की तिथि बीतने के बाद ही तीन मार्च को होने वाले मतदान की सही तस्वीर साफ हो सकेगी।
--
दिनभर कलक्ट्रेट में रही चहल पहल
चूंकि एमएलसी पद के नामांकन को सोमवार को आखिरी दिन था, इसलिए भाजपा के साथ ही सत्तापक्ष के कई नेता कलक्ट्रेट में ही बने रहे। भाजपा नेताओं को अपने प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल कराना था, लेकिन सत्ता पक्ष के नेता आखिरी दिन होने वाले नामांकनों पर नजर रख रहे थे। इसके अलावा पुलिस-पीएसी भी काफी संख्या में थी।
विज्ञापन

--
पूर्व सहकारिता मंत्री के करीबी हैं संतोष
भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने वाले संतोष वर्मा पूर्व सहकारिता मंत्री के करीबी हैं। पूर्व मंत्री के चुनावों का संचालन भी करते रहे हैं। जिले के गोला गोकर्णनाथ इलाके के मूल निवासी हैं और वर्तमान में लखनऊ में रहते हैं। वह प्रापर्टी डीलर हैं।
--
मेडिकल कारोबारी हैं इतेन्द्र
भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने वाले इतेंन्द्र वर्मा लगुचा इलाके के रहने वाले हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। वह मेडिकल कारोबारी हैं। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। पहली बार चुनाव मैदान में हैं।
--
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मंगलवार को स्पष्ट करेंगे प्रत्याशी
भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने कहा है कि नीतिगत तरीके से संतोष वर्मा और इतेंद्र वर्मा का नामांकन कराया है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद इनमें से किसी एक का टिकट फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें