बिजली बिल अदा करने के मामले में सरकारी महकमे सबसे ज्यादा फिसड्डी साबित हो रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो एक साल से अधिक समय से करीब एक दर्जन सरकारी विभागों पर लाखों रुपये का राजस्व बकाया है। इन विभागों को बिजली अधिकारी बिल जमा करने के लिए नोटिस भी जारी कर रहे हैं, लेकिन बिल जमा करने से सभी आनाकानी कर रहे हैं। सरकारी विभागों में सबसे बड़ा बकाएदार शिक्षा विभाग है। शिक्षा विभाग पर पिछले दो साल से डेढ़ करोड़ का बिजली बकाया है। इसी क्रम में कारागार विभाग, पुलिस लाइंस, जिला अस्पताल समेत तमाम विभाग शामिल हैं। जिन पर लाखों रुपये का राजस्व बकाया है।
अधिशाषी अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग ने दो साल से बिजली
बिल नहीं जमा किया है। अन्य सरकारी विभागों का पैसा मार्च महीने में जमा
होने की उम्मीद है। सरकारी विभागों को बकाया जमा करने के लिए पत्र भेजा गया
है और संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
किस पर कितना है बकाया
शिक्षा विभाग-1.5 करोड़
कारागार विभाग-45 लाख
पुलिस लाइंस, कार्यालय-43 लाख
मझरा फार्म-27 लाख
जिला अस्पताल-21 लाख
राजापुर मंडी-20 लाख
सीएमएस, पोस्टमार्टम-11 लाख
विकास भवन-10.5 लाख
आईटीआई-आठ लाख
कलक्ट्रेट-तीन लाख
बीडीओ नकहा-दो लाख