फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डरने की कोई आवश्यकता नहीं...डायल करें 112

विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला काे संबो​धित करते प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र -संवाद
विज्ञापन
निघासन। महिलाओं को अराजकतत्वों से डरने की कोई आवश्यकता नहीं। पुलिस किसी भी आपातकाल में मदद के लिए हमेशा तैयार है। परेशानी के समय 112 फोन नंबर डायल करें। दस मिनट के अंदर पुलिस सहायता के लिए मौजूद मिलेगी। यह बात द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर काॅलेज में शनिवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बच्चों को जागरूक करते हुए कही। उन्होंने मौजूद छात्राओं को साइबर ठगी से बचने और अराजकतत्वों से निपटने के गुर सिखाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय सोशल मीडिया का है। इस दौरान यू ट्यूब और फेसबुक पर अनजान लिंक को क्लिक करने का मैसेज आता है। मैसेज में लुभावनी बातें भी लिखी होती हैं, इन बातों में आकर उसे क्लिक कभी नहीं करना चाहिए। इस तरह के मैसेज पर क्लिक करते ही मोबाइल हैकरों के इशारे पर काम करने लगता है। जरा सी लापरवाही के चलते बैंक खाता भी खाली हो सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि वह अपने परिवार और पास-पड़ोस में रहने वालों को भी जागरूक करें। महिला दरोगा महिमा पांडेय ने बताया कि आपातकाल में 112, 101, 108 और 1090 पर भी काॅल करते हुए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। महिला संबंधी अपराधों में पीड़िता का नाम गुप्त रखा जाएगा। अमर उजाला की इस पहल की सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम ने धन्यवाद दिया। बच्चों को प्रधानाचार्य विनोद सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

पुलिस की पाठशाला काे संबोधित करते प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र -संवाद

पुलिस की पाठशाला काे संबोधित करते प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें