फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड केबल फुंकने से आधे शहर की बिजली गुल

Thu, 25 Dec 2014 04:53 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
132केवीए छाउछ से गढ़ी उपकेंद्र के बीच निकली 33केवीए की अंडरग्राउंड केबल बुधवार आधी रात फुंक गई, इससे शहर के आधे हिस्से में अंधेरा फैल गया। बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों के मुताबिक छाउछ से आई अंडरग्राउंड केबल गढ़ी रोड स्थित तृतीय वाहिनी एसएसबी मुख्यालय से होकर गुजरी है। रात के समय केबल का इंसुलेटर दग गया। जिस कारण गढ़ी उपकेंद्र्र के साथ-साथ शारदानगर और बसैगापुर की लाइन भी ठप हो गई। गुरुवार की सुबह जानकारी होने पर बिजली कर्मियों ने फुंके हुए केबल को दुरुस्त किया, जिसके बाद गढ़ी उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी, लेकिन शारदानगर और बसैगापुर की सप्लाई शाम तक नहीं शुरू की जा सकी।
एक करोड़ के बजट में भी नहीं सुधरी व्यवस्था
बिजली विभाग के  एक अधिकारी का कहना है कि एसएसबी मुख्यालय में अंडरग्राउंड केबल बिछाकर बिजली सप्लाई शुरू करने के लिए विभाग को एक करोड़ से अधिक का बजट मिला था। इसका कार्य अभी डेढ़ माह पूर्व ही पूरा किया गया, लेकिन इतने कम दिनों में ही केबल कई बार फुंक चुकी है। जिससे आधे शहर को बिजली सप्लाई करना मुश्किल हो रहा है। अंडरग्राउंड केबल के बार-बार फुंकने से यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक करोड़ के बजट में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा एसएसबी मुख्यालय के भीतर गुणवत्ताविहीन कार्य कराया गया है, लेकिन बिजली अधिकारी इसे लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

इधर, जेई गढ़ी उपकेंद्र मनोज पुष्कर ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल फुंकने से बिजली सप्लाई बाधित हुई। नई केबल होने की वजह से बार-बार दिक्कत आ रही है। जो कार्य कराया गया है, उसमें कोई कमी नहीं है। जल्द ही खराब उपकरणों को बदला जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें