पुलिस लाइंस में तैनात 10 सिपाही जल्द ही दरोगा बनने वाले हैं, वर्ष 2011
में प्रारंभिक परीक्षा देने के बाद अगस्त और सितंबर 2014 में इन सिपाहियों
ने मुख्य लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
11 दिसंबर से नौ जनवरी के बीच लखनऊ
में चल रही परिसंवाद परीक्षा में सिपाहियों को बुलाया गया है। परिसंवाद
परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सभी सिपाही दरोगा बन जाएंगे। एक अभ्यर्थी का
कहना है कि पिछले दिनों चार सिपाहियों ने अपना साक्षात्कार दिया, लेकिन नौ
जनवरी से पहले अलग-अलग तिथियों में शेष बचे अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
पुलिस
लाइंस में तैनात इन सिपाहियों में प्रणवेंद्र्रम भारद्वाज, ब्रजकिशोर,
सुमित मेहरा, सलीम हैदर, अवनीश वर्मा, ज्ञानप्रकाश, जितेंद्र कुमार, अमित
दलाल, अभियेंद्र समेत 10 सिपाही शामिल हैं।
आरआई रामखेलावन ने बताया कि
अलग-अलग तिथियों में सिपाहियों की परीक्षा है, तिथियों के हिसाब से सिपाही
रवानगी कराकर परीक्षा में हिस्सा लेने गए हैं। बताते हैं ये सभी सिपाही
2011 बैच के हैं और अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी कर रहे हैं। प्रारंभिक और
मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब इन सिपाहियों को सिर्फ परिसंवाद
परीक्षा उत्तीर्ण करनी है, इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद सभी सिपाही,
दरोगा पद के लिए नियुक्त हो जाएंगे।