फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षाएं कराने को बनी रणनीति

Sat, 14 Feb 2015 10:30 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होंगी। इसको लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। एडीएम हरिकेश चौरिसया ने तैयारियों के संबंध में जानकारी ली तथा नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 139 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 11 संवेदनशील हैं। बैठक में एडीएम ने एसपी से कहा कि परीक्षा के दौरान सभी थानाध्यक्षों को परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए निर्देशित करें तथा संवेदनशील परीक्षाकेंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से परीक्षा के संबंध में दिक्कतों के बारे में भी पूछा तथा निर्देश दिए कि यदि कोई दिक्कत है तो उन्हें बताएं, समाधान कराया जाएगा। उन्होंने सचल दस्तों, कक्ष निरीक्षकों आदि के संबंध में भी जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि हरहाल में नकलविहीन परीक्षाएं कराई जानी हैं। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि यदि कहीं गड़बड़ी या अराजकता फैलाने वालों की सूचना मिलती है तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी, राजस्व, पुलिस कर्मी तथा केंद्र व्यवस्थापकों सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें