फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौ स्कूलों का होगा विलय, 450 नौनिहालों की बढ़ेंगी मुश्किल

विज्ञापन
बांकेगंज क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय सेमरिया। संवाद।
विज्ञापन
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र में कम नामांकन वाले विद्यालयों की तस्वीर साफ हो चुकी है। नौ प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जिसमें छात्राें की संख्या 50 से कम है। इनके समायोजन की कवायद पूरी हो गई है। समायोजन होने से करीब 450 नौनिहालों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। उन्हें पढ़ने के लिए दूसरे स्कूल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बांकेगंज क्षेत्र में कुल 185 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें 20500 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें नौ प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर, जमुनहां, लखैया, सेमरिया, हड़ेला, एनईआर मैलानी, भीखमपुर नवीन, रोहनिया और कुसुमी कॉलोनी ऐसे विद्यालय हैं, जहां बच्चों की संख्या 50 से कम हैं।
प्रतापपुर समेत कुछ विद्यालय ऐसे हैं, जहां के बच्चे उसी गांव के दूसरे विद्यालय में समायोजित हो जाएंगे, लेकिन अधिकतर विद्यालय के बच्चों को शून्य से लेकर एक किलोमीटर दूर बने विद्यालयों जाना पड़ेगा। इससे अभिभावकों की चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन

-
ब्लॉक क्षेत्र में नौ प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां बच्चों की संख्या 50 से कम है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चिह्नित विद्यालयों का विलय किया जाएगा।
विज्ञापन

- राकेश कुमार, बीईओ, बांकेगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें