फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ यात्रियों के टिकट न बनाने पर परिचालक की संविदा खत्म

Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
roadways bus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीतापुर लखीमपुर मार्ग पर मंगलवार की रात हुई चेकिंग
विज्ञापन

पांच बसों में 16 यात्रियों के टिकट न बनाए जाने का मामला पकड़ा
एआरएम लखीमपुर ने मंगलवार की रात सीतापुर लखीमपुर मार्ग पर चेकिंग करते हुए पांच बसों में 16 यात्रियों के टिकट न बनाए जाने का मामला पकड़ा। वहीं नौ यात्रियों के टिकट न बनाए जाने के मामले में परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है।
लखीमपुर डिपो के एआरएम वीके गोस्वामी ने गोला डिपो के टीआई प्रेमशंकर के साथ मंगलवार की रात 9.50 से 10.50 तक लखीमपुर सीतापुर मार्ग पर चेकिंग की। इस दौरान लखनऊ से लखीमपुर आ रही लखीमपुर डिपो की बस संख्या यूपी 31 टी 3275 के परिचालक सोहनलाल के नौ यात्रियों के टिकट न बनाए जाने का मामला पकड़ा। इसमें लखनऊ से लखीमपुर आ रहे पांच और सीतापुर से लखीमपुर आ रहे चार यात्रियों के टिकट नहीं बने मिले। वहीं लखनऊ से गोला जा रही गोला डिपो की बस संख्या यूपी 30ए 8963 में सीतापुर से गोला जा रहे दो, सीतापुर से लखीमपुर आ रहे एक एवं ओयल आ रहे एक यात्री का भी टिकट नहीं बना मिला। इस दौरान सीतापुुर से लखीमपुर आ रही सीतापुर डिपो की बस संख्या यूपी 34 टी 5793 में सीतापुर से हरगांव जा रहे एक यात्री, लखीमपुर से सीतापुर जा रही बस संख्या यूपी 34 टी 1304 में हरगांव से सीतापुर जा रहे एक यात्री एवं लखनऊ से गोला जा रही गोला डिपो की बस संख्या यूपी 30ए 7970 में सीतापुर से लखीमपुर आ रहे एक यात्री का टिकट नहीं बना मिला। टीआई प्रेमशंकर ने बताया कि यात्रियों का कहना था कि किराया दिया था लेकिन परिचालक ने टिकट नहीं दिया। हालांकि इस संबंध में सीतापुर के एआरएम विमल राजन ने बताया कि यह रूट टीआई बलबीर सिंह का है लेकिन मंगलवार को वह कहां थे इसकी जानकारी नहीं है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रात में एक घंटे की चेकिंग में 16 यात्रियों के टिकट नहीं बनाए जाने का मामला पकड़ा गया है। एक बस में नौ यात्रियों के टिकट न बने पाए जाने पर परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है। जबकि अन्य परिचालकों के खिलाफ रूट ऑफ की कार्रवाई की जाएगी।
-वीके गोस्वामी, एआरएम लखीमपुर डिपो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें