लखीमपुर खीरी। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दो से सात जून तक 10 विकास खंड में नाइट ब्लड सर्वे का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि नकहा के गौरिया भीलम व नकहा, रमियाबेहड़ के बेली व रमुआपुर, धौरहरा के हरदी व बबुरी, फूलबेहड़ के महेवागंज व फूलबेहड़, बेहजम के गौरिया व हसनापुर, कुंभी (गोला) के दतेली व अजान, फरधान के रमुआपुर व कैमहरा, मोहम्मदी के राजापुर बैनी व छेदीपुर, पसगवां के पनदेवरी व मोइद्दीनपुर, पलिया के मोरार खेड़ा व इतैया में एनबीएस का कार्य रात 10 बजे से किया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी हरि शंकर ने बताया कि अभियान के दौरान 20 या उससे अधिक उम्र के लोगों की जांच होगी। प्रत्येक जगह से तीन सौ व्यक्तियों की जांच कर रक्त का नमूना लिया जाएगा। इस प्रकार सभी ब्लाॅकों में छह हजार व्यक्तियों के रक्त का नमूना लिया जाएगा तथा उसकी जांच की जाएगी।