फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परीगीपुरवा प्रीमियर लीग में निघासन सदर बना विजेता

विज्ञापन
विजेता टीम को पंद्रह हजार की राशि का चेक सौंपते भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा।संवाद
विज्ञापन
निघासन खीरी। परागीपुरवा प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-तीन का फाइनल मुकाबला शनिवार को निघासन सदर और परागीपुरवा टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में निघासन सदर की टीम ने नौ रन से जीत दर्जकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में निघासन सदर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 99 रन बनाए। जवाब में उतरी परागीपुरवा की टीम 91 रन ही बना सकी। इस तरह निघासन सदर ने नौ रन से मुकाबला जीत लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले शगुन को ''''मैन ऑफ द मैच'''' और हैप्पी को ''''मैन ऑफ द सीरीज'''' चुना गया।
मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र रहे। उन्होंने विजेता टीम को 15,000 रुपये की नगद धनराशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मैलानी के चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी शंकर महेश्वरी उर्फ बंटी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला महामंत्री विनोद लोधी ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाषा युग के पूर्व जिला महामंत्री विकास गुप्ता, भाजयुमो के जिला महामंत्री शैलेश तिवारी, वरिष्ठ नेता अंशुल दीक्षित, अशोक चौधरी, भाजपा निघासन मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।


प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला एसआरएस टाइगर्स ने जीता

बिजुआ। बिजुआ में आयोजित प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला शुक्रवार देर रात संपन्न हो गया। यहां फाइनल मुकाबले में एसआरएस टाइगर्स ने जेडी बुल्स को नौ विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
यहां जेडी बुल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में महज 50 रन बनाए। टीम के लिए विस्सू को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। जवाब में एसआरएस टाइगर्स ने एक विकेट खोकर मात्र 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
टीम के कप्तान स्पंदन शशिराज मिश्र ने 22 गेंदों पर 39 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने एक चौका और 5 छक्के लगाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पवन सिंह बुमराह को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट और कैफ को पर्पल कैप से सम्मानित किया गया।
विजेता टीम एसआरएस टाइगर्स को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई। उपविजेता जेडी बुल्स को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी से नवाजा गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह उपस्थित रहे रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कुमार उत्कर्ष दीक्षित, राहुल नयन मिश्र, आलोक मिश्र मानिक और इसरत खान समेत आयोजन समिति के सभी सदस्यों का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें