फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में निघासन की टीम विजेता

Fri, 25 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
kabaddi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ओवरऑल प्रदर्शन में पलिया रहा आगे
विज्ञापन

जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
डीएम ने जलाई मशाल, गत वर्ष की चैंपियन ने लगाई दौड़
जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षणिक संस्कृति समारोह का शुभारंभ डीएम ने दीप जलाकर किया। इसके बाद मशाल जलाकर गत वर्ष की चैंपियन पूजा देवी को सौंपी। चैपिंयन ने मशाल लेकर ट्रैक पर दौड़ लगाई। फिर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहले दिन सभी 15 ब्लाकों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया। हालांकि अव्यवस्थाओं के चलते खेल प्रतियोगिता देरी से शुरू हो सकी। कबड्डी प्रतियोगिता निघासन की टीम ने पलिया को हराकर जीत अपने नाम दर्ज की। 
राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर डीएम आकाशदीप और सीडीओ अमित सिंह बंसल को उद्घाटन अवसर पर प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने संतरगी गुब्बारे एवं कबूतरों को उड़ाकर शांति का संदेश दिया। डीएम आकाशदीप ने कहा कि खेलों से ही बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि अच्छी प्रतिस्पर्धा की भावना खेल के मैदान पर ही सीखने को मिलती है। विजयी होने से ज्यादा अपनी जीत को बरकरार रखना महत्वपूर्ण होता है। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने कहा कि खेल में अनुशासित ढंग से प्रतिभाग करने पर अधिक आनंद आता है। 
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर की अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में पलिया ब्लाक प्रथम, बेहजम द्वितीय और कुंभी तृतीय स्थान पर रहा। प्राथमिक स्तर की अंत्याक्षरी प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में निघासन प्रथम, ईसानगर द्वितीय और मोहम्मदी तृतीय स्थान पर रहा। योगासन बालक वर्ग में पलिया ब्लाक प्रथम, बांकेगंज द्वितीय, ईसानगर तृतीय स्थान पर रहा। योगासन बालिका वर्ग में बांकेगंज प्रथम, ईसानगर द्वितीय और बेहजम तृतीय स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पलिया की गीता प्रथम, डिंपल द्वितीय और फूलबेहड़ की सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में पलिया की डिंपल ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय और फूलेबेहड़ की माधुरी तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर दौड़ में पलिया के मासूक अली पहले, रमियाबेहड़ के स्वतंत्र दूसरे और मितौली के श्यामकिशोर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में पलिया की विमला पहले, धौरहरा की रीता दूसरे और धौरहरा की नाजिया तीसरे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन

इस अवसर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला, डीआईओएस डॉ ओपी गुप्ता, सहायक निदेशक सूचना बीपी गौतम, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चंद्र शुक्ला, जूडो प्रशिक्षक जितेंद्र समेत सभी बीईओ मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें