बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी 17 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शनिवार की सुबह घटना के समय भतीजी घर पर अकेली थी। परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। देर शाम जब परिजन घर पहुंचे तो पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, तो परिजन आक्रोशित हो गए। आक्रोशित परिजन भीरा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
-
पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में टीमें गठित हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
सुनील मलिक भीरा एसओ