फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीओ की रसोई पर छापेमारी, दो नमूने भरे

Thu, 16 Apr 2015 08:09 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने गुरुवार को शहर में स्थित मिडडेमील आपूर्ति करने वाले दिल्ली के एक एनजीओ की रसोई पर छापेमारी की। खाद्य पदार्थों का गहनता से निरीक्षण करने के बाद दाल और रिफाइंड तेल का नमूना लिया। रसोई से अखाद्य पदार्र्थ भी मिले हैैं, जिन्हें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह ने जब्त किया है।
विज्ञापन

सरनापुरम स्थित संतराम मेमोरियल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहर के करीब 40 स्कूलों में मिडडेमील की आपूर्ति की जाती है, जिसके प्रोपाइटर दिल्ली निवासी कृष्णपाल बंसल हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह की अगुवाई में टीम ने रसोई पर छापा मारा और दाल और रिफाइंड का नमूना भरा। इसके बाद रसोई का गहनता से निरीक्षण किया तो कश्मीरी पाउडर मिला, जिस पर अखाद्य अंकित है। टीम ने मौके पर मिले कर्मचारियों से लाइसेंस दिखाने को कहा, जिस पर वह प्रस्तुत नहीं कर सके। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एक सप्ताह का समय देते हुए लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा है। अखाद्य पदार्थ की बावत कर्मचारियों ने दूसरे प्रयोजन के लिए रखे होने की बात कही है। हालांकि इस बावत खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कोई कार्रवाई से इंकार किया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें