फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
खीरी जिलाध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपते अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मैगलगंज स्थित एक अतिथि गृह में अखिल भारतीय श्री हरिद्वार वैश्य महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 22 नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए मनोनयन पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन



इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी से राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता, महामंत्री प्रवीण गुप्ता, संरक्षक राजेश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता और सुरेंद्र गुप्ता, खीरी जिलाध्यक्ष मयंक गुप्ता मौजूद रहे। यहां हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर व लखनऊ इकाइयों के जिलाध्यक्ष और मंत्री तथा मितौली, मोहम्मदी, खुटार व मैगलगंज इकाइयों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। संगठन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज की सेवा, एकजुटता और प्रत्येक स्वजातीय परिवार के सुख-दुःख में सहभागी बनने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें