फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गर्भवती के ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता के ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई। पति ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला तीर्थ निवासी विशाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी नैंसी को प्रसव के लिए मोहम्मदी मार्ग स्थित जया हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मंगलवार को तीन घंटे बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बड़ा ऑपरेशन होगा। उन्होंने 10,000 जमा कर दिए। कुछ देर बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई।
एक-एक करके स्टाफ बाहर चला गया। काफी देर बाद बताया गया कि बच्चे की मौत हो गई है। विशाल ने कार्रवाई की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके पर मेडिकल ऑफिसर को भेजा गया था। स्टाफ नहीं मिला है अस्पताल को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें