फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सिनेमा मार्ग निवासी एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर ही जलकर मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि करीब 70 वर्षीय आमीन खां काफी दिनों से बीमार रहते थे। उनका पुत्र आमिर खां अपनी पत्नी के साथ कानपुर गया है जहां पत्नी की डिलीवरी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर आमीन खां अपने कमरे में थे। उनकी पत्नी मिराज बानो और पुत्री रोमेसा छत पर थी। तभी घर से धुआं उठता देख लोगों ने बताया। नीचे आकर देखा तो आमीन खां जले बिस्तर में काफी हद तक झुलस चुके थे। जब तक बचाव किया जाता उनकी मृत्यु हो गई। परिवार वालों का कहना है कि अक्सर आमीन खां प्रेस से अपने पैर के तलवों को सेंकते थे। शायद आग प्रेस से लगी है। परिवार वालों ने कार्रवाई करने से इंकार करते हुए, अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाली के अपराध निरीक्षक रविंद्र पांडे ने बताया कि परिवार वालों ने हादसा बताते हुए कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें