जिला महिला अस्पताल में बन कर तैयारी हुई ओटी। स्रोत : मेडिकल कॉलेज
लखीमपुर खीरी। जिला महिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज की नई इमारत में शिफ्ट करने की तैयारी पूरी हो गई है। सोमवार से ओटी और वार्ड में नए मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीद है कि इसी सप्ताह यहां प्रसव भी शुरू हो जाएंगे।
जिला महिला अस्पताल की पुरानी इमारत जर्जर हो चुकी है। लेबर रूम और वार्ड में बारिश में पानी टपकता है, जिससे मरीजों और स्टाफ को परेशानी होती है। इसी वजह से अस्पताल को मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में स्थानांतरित किया जा रहा है।
कई अड़चनों और तारीखों में बदलाव के बाद सोमवार से ओटी और वार्ड को नई इमारत में शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद अन्य स्वास्थ्य सेवाओं और विभागों को भी चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरित किया जाएगा। नई इमारत में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
सोमवार से जिला महिला अस्पताल को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हमारी कोशिश है कि इसी सप्ताह नए अस्पताल में प्रसव भी शुरू हो जाएं। फिलहाल ओटी और वार्ड को शिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद अन्य विंग भी स्थानांतरित की जाएंगी।
-डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज