फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सात दिन सात घंटे बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रीवैंप योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों के चलते निगम ने एक बार फिर सात दिन सात घंटे कटौती का नया रोस्टर जारी किया है। रोस्टर आज से 10 दिसंबर तक लागू रहेगा। विभागीय अफसरों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय रहते पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं कर लें, ताकि कटौती के दौरान दिक्कतें न हो।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि चार दिसंबर को मछली कोठी, मिदनियां गांव, कम्पनीबाग, गोटैयाबाग, मीरपुर, कुमार नगर गेट, गुरु गोविंद सिंह चौक, गोला रोड, पांच दिसंबर को उदयपुर राज पैलेस के पास, शिवालापुरवा, खीरी रोड, मलेरिया आफिस, नौरंगाबाद, बिलोवी हाल के पास, नई बस्ती, देवकली रोड, छह दिसंबर को ईदगाह छाउछ, मथना गांव, काशीनगर, रामापुर, थरवरनगंज, पुराना एसपी चौराहा, बस स्टैंड, बेहजम रोड तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सात दिसंबर को गोटैयाबाग, मिदनियां गांव, खीरी रोड, नौरंगाबाद, गुरुगोविंद सिंह चौक, कंपनी बाग, कुमार नगर गेट, गोला रोड़, आठ दिसंबर को उदयपुर राज पैलेस के पास, शिवालापुरवा, खीरी रोड, मीरपुर, नौरंगाबाद, नई बस्ती, देवकली रोड, नौ दिसंबर को शिवकॉलोनी, मथना गांव, काशीनगर, बस स्टैंड, रामापुर, थरवरनगंज, पुराना एसपी चौराहा, बेहजम रोड और 10 दिसंबर को टीचर्स कॉलोनी, नई बस्ती, विलोबी हाल, सुभाषनगर, रामापुर, हिदायतनगर, पिपरिया गोला रोड की बिजली आपूर्ति सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें